झाबुआ। अंत्योदय कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री गुमान सिंह डामोर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने राष्ट्रध्वज को नमन कर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्ष श्री ओम शर्मा, मण्डल अध्यक्ष श्री अंकुर पाठक, कार्यालय मंत्री श्री मनोहर मोदी एवं सहकारी प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री यशवंत भंडारी अर्पित काटकनी उमंग जैन पूर्व जिला मंत्री संगीता पलासिया शांति वसूनिया शोभा कटारा पार्षद रेखा शर्मा रजत समाज प्रदेश अध्यक्ष चेतना चौहान पूर्व नेताप्रतिपक्ष जुवान सिंह गुंडिया मजेसिंह मखोदिया अजय अमारु डामोर रेड्डी डॉ दादला विवेक बीजेपी कार्यालय स्टाप अनिल भबोर pa सागर सिंह रावत अंत्योदय कार्यालय स्टाप विजय अवासिया व बड़ी संख्या मै ग्रामीणोंजन की उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देशहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। ध्वजारोहण पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं योजनाओं का लाभ पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।