झाबुआ – शहर के वार्ड नंबर 11 के रहवासी वार्ड के नालियों में पसरी गंदगी और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में सार्वजनिक शौचालय और साफ सफाई के अभाव में रहवासी परेशान हो रहे हैं और इस कारण गंदगी से फैल रही बदबू से भी जीना दुश्वार हो गया है लेकिन नपा आंखें मूंद कर बैठी है और जनता परेशान हो रही है ।
शहर के राजगढ़ नाके के आगे की ओर पीएचई कार्योलय के समीप ही वार्ड नं 11 के रहवासी वार्ड में हो रही गंदगी से काफी परेशान हैं । वार्ड नं 11 के रहवासी अनिल मकवाना , कालू मकवाना , महेश , आयुष , चेतन ,मंगली , मैगी , भूरी आदि ने बताया कि वार्ड में सार्वजनिक शौचालय की स्थिति बहुत खराब है या दुर्दशा का शिकार हो गए हैं शौचालय भवन जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है, रहवासियों के अनुसार शौचालय के दरवाजे टूट-फूट की हालत में हैं। और कई दरवाजे जंग लगकर सड गये है और एकाध में दरवाजा टूटकर गिर गया है और सेफ्टीक टैंक की साफ सफाई के अभाव में गंदगी फैली रही है साथ नियमित साफ-सफाई का अभाव होने से आसपास गंदगी बनी रहती है इसके अलावा नालियों की भी साफ सफाई नियमित नहीं होने से कचरा जमा हुआ है और नालियां चोक हो गई है और पानी भी जमा हो रहा है जिससे बदबू और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। महिलाओं और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से सार्वजनिक शौचालय की शीघ्र मरम्मत कार्य कराए जाने या नए शौचालय निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है । क्या नपा प्रशासन वार्ड नं 11 में जीर्ण-शीर्ण हालत में सार्वजनिक शौचालय को लेकर कोई मरम्मत कार्य करवाएग या फिर जनता फिर परेशान होती रहेंगी ।