DHAR

जनगणना 2026-27 : प्रथम चरण में भवनों पर मकान नंबर अंकन को लेकर बैठक आयोजित

Published

on


धार, 23 फरवरी 2026। भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली जनगणना 2026-27 के प्रथम चरण के अंतर्गत भवनों एवं मकानों के क्रमांक अंकन तथा मकान सूचीकरण को लेकर सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक तहसीलदार धार के मार्गदर्शन में पी.जी. कॉलेज धार के ऑडिटोरियम हॉल में संपन्न हुई।
बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना के प्रथम चरण की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि जनगणना का पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 के बीच संचालित किया जाएगा। इस दौरान घर-घर जाकर भवन/मकान नंबर अंकित किए जाएंगे तथा मकानों की सूची तैयार की जाएगी।
इस प्रक्रिया में प्रत्येक मकान से संबंधित जानकारी जैसे—
अनुमानित परिवारों की संख्या
परिवार के मुखिया का नाम
निवास का स्वरूप (आवासीय या अनावासीय)
अन्य आवश्यक जनगणना संबंधी विवरण
संग्रहित किए जाएंगे।
बैठक में अधिकारियों को मकान नंबरिंग की प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण की कार्ययोजना, अभिलेखों की शुद्धता बनाए रखने, समय-सीमा का पालन करने तथा आम नागरिकों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपयंत्री, पंचायत समन्वयक, ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी, ब्लॉक समन्वयक, समग्र सुरक्षा अधिकारी, आंगनवाड़ी सुपरवाइज़र, सचिव, सहायक सचिव तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending