DHAR

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुक्षी में कक्षा आठवीं अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम 3 मार्च*

Published

on

*

    *धार, 26 फरवरी 2026।* प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुक्षी ने बताया कि ( (CBSE AFFILIATED) में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा आठवीं में अंग्रेजी माध्यम में होने वाली रिक्त सीटों के विरु‌द्ध प्रवेश हेतु (केवल अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं हेतु) विद्यार्थियों की सूची (पैनल) तैयार की जानी है।
      आठवीं कक्षा में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा EKLAVYA MODEL RESIDENTIAL SCHOOL LETERAL ENTRY TEST (EMRSLT) का आयोजन 6 मार्च 2026 को वि‌द्यालय में दोपहर 2 बजे से 5 बजे किया जायेगा। सीट रिक्त होने पर ही  NESTS की Admission Guidelines  के अनुसार मेरिट में आने वाले छात्र/छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा। आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 होगी।
    प्रवेश परीक्षा हेतु प्रवेश फार्म विद्यालय की बेवसाईट https://emrskukshi.org.in एवं कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय में आवेदन समय प्रातः  से दोपहर 2 बजे तक जमा किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु विद्यालय के कार्यालय से संपर्क करें।

Trending