DHAR

प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति नालछा में तेन्दूपत्ता संग्रहण हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न*

Published

on

*
     *धार, 26 फरवरी 2026।* प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति नालछा में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 के लिए शाखकर्तन (प्रूनिंग) कार्य का बुधवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।  प्रशिक्षण के दौरान तेन्दूपत्ता की गुणवत्ता सुधार, वैज्ञानिक शाखकर्तन विधि तथा संग्रहण की तैयारी संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी तेन्दूपत्ता संग्रहण सत्र को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
   प्रशिक्षण कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी मांडव श्री सचिन सयदे, परिक्षेत्र सहायक, बीटगार्ड तथा तेन्दूपत्ता प्रबंधक उपस्थित रहे।

Trending