* झाबुआ पुलिस द्वारा भगोरिया हाट के दौरान व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में आज दिनांक 26.02.2026 को चौकी पारा, चौकी सारंगी एवं अन्य स्थानों पर आयोजित भगोरिया हाट में पुलिस द्वारा बैनर, पोस्टर एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा संबंधी विषयों — जैसे ओटीपी धोखाधड़ी, लॉटरी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट आदि — के बारे में जागरूक किया गया।
इसके साथ ही नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन एवं महिला सुरक्षा के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी गई और जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम में आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।