DHAR

धार जिले में स्थित 88 कंपोजिट मदिरा दुकानों के 21 एकल समूहों में से 30 कंपोजिट मदिरा दुकानों के 07 एकल समूहों को निष्पादन के प्रथम चरण ऑनलाइन टेण्डर 2 मार्च को दोपहर 2 बजे तक

Published

on

*

     *धार, 27 फरवरी 2026।* राज्य शासन के आदेशानुसार वर्ष 2026-27 (अर्थात 01 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक) की अवधि के लिए धार जिले में स्थित 88 कंपोजिट मदिरा दुकानों के 21 एकल समूहों में से 30 कंपोजिट मदिरा दुकानों के 07 एकल समूहों को निष्पादन के प्रथम चरण के प्रथम बैच के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य पर ई-टेण्डर (NIC) के पोर्टल (http://mptenders.gov.in) पर ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निष्पादन किया जाएगा।
     सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि प्रथम चरण के प्रथम बैच के माध्यम से निष्पादित होने वाले मदिरा समूहों के निष्पादन की तिथिया एव कार्यक्रम अनुसार ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाइन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि 27 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 को दोपहर 02.00 बजे तक रहेगा। इसी प्रकार ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि 2 मार्च 2026 को दोपहर 02.05 बजे से, ई-टेण्डर कम ऑक्शन अतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि 2 मार्च 2026 को दोपहर 03.30 बजे से सायकाल 05.30 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिए समयावधि में वृद्धि), ई-टेण्डर खोलने की तिथि संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 2 मार्च 2026 को सायंकालः 6 बजे (जो भी बाद में हो) तथा जिला समिति ‌द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक रहेगी। अधिक जानकारी कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त धार से घोषित समयावधि में (अवकाश के दिन सहित) किसी भी दिन कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकेगी।

Trending