*धार 3 मार्च 2026।* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में जिला धार में आबकारी नीति 2026-27 के अंतर्गत ई-टेण्डर प्रक्रिया के संबंध में सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। जिले में वर्ष 2026-27 के लिए 88 कंपोजिट मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु घोषित आबकारी नीति के अनुसार कुल 21 एकल समूह गठित किए गए हैं। ई-टेण्डर प्रक्रिया के प्रथम चरण के प्रथम बैच में निष्पादित होने वाले 07 मदिरा समूहों के लिए ₹16,71,66,92,93/- के आरक्षित मूल्य पर ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) आमंत्रित किए गए। कलेक्टर के मार्गदर्शन में एवं जिला समिति के सदस्यों की उपस्थिति में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ई-आबकारी पोर्टल पर ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इस प्रक्रिया में 07 मदिरा समूहों में से 03 मदिरा समूहों के लिए कुल ₹8,44,08,13,05/- के आरक्षित मूल्य के विरुद्ध ₹11,47,16,66,66/- के टेण्डर ऑफर प्राप्त हुए। जिनका विवरण निम्नानुसार है—
*प्रथम–* DHR/FCL-2 पीथमपुर समूह वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य ₹54,91,54,248/- के विरुद्ध ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त उच्चतम बोली ₹69,51,00,000/- तथा ई-टेण्डर में उच्चतम ऑफर ₹65,66,66,666/- प्राप्त हुआ। ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त ऑफर आरक्षित मूल्य से +26.58% अधिक होने पर उक्त समूह मेसर्स शिवाबाबा फूड्स प्रा. लि. को आवंटित किया गया।
*द्वितीय–* DHR/FCL-11 सरदारपुर समूह वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य ₹23,00,62,622/- के विरुद्ध ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त उच्चतम बोली ₹28,41,00,000/- तथा ई-टेण्डर में प्राप्त उच्चतम ऑफर ₹31,66,66,666/- रहा। यह ऑफर आरक्षित मूल्य से +37.64% अधिक होने पर उक्त समूह श्री विकास सिंह ठाकुर को आवंटित किया गया।
*तृतीय–* DHR/FCL-21 निसरपुर समूह वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य ₹6,48,64,435/- के विरुद्ध ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त उच्चतम बोली ₹13,54,00,000/- तथा ई-टेण्डर में उच्चतम ऑफर ₹11,66,66,666/- प्राप्त हुआ। ई-टेण्डर कम ऑक्शन में प्राप्त ऑफर आरक्षित मूल्य से +108.74% अधिक होने पर उक्त समूह श्री कपील भावसार को आवंटित किया गया।