धार, 5 मार्च 2026। पश्चिम एशिया क्षेत्र में जारी संघर्ष की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के नागरिकों की सहायता के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इन कंट्रोल रूम का उद्देश्य विदेश में रह रहे या प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद मध्यप्रदेश के नागरिकों को आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है।
सरकार द्वारा बताया गया है कि वल्लभ भवन, भोपाल तथा मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यहां से प्राप्त जानकारी के आधार पर भारत सरकार एवं संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर नागरिकों की मदद सुनिश्चित की जाएगी।
यदि पश्चिम एशिया क्षेत्र में किसी भी नागरिक को दुर्घटना, आपात स्थिति या अन्य किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
कंट्रोल रूम – वल्लभ भवन, भोपाल
☎️ 0755-2708055
☎️ 0755-2708059
📱 व्हाट्सएप: +91 76488 62100
📧 sderf.vbsr@gmail.com
कंट्रोल रूम – मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली (24×7)
☎️ 011-26772005
📱 व्हाट्सएप: 9818963273
📧 mphelpdeskgulf@gmail.com
मध्यप्रदेश शासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके परिचित या परिजन प्रभावित क्षेत्रों में हों और किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हों तो तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त