DHAR

गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च

Published

on



       *धार 5 मार्च 2026।* रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक की अवधि निर्धारित है। जिले में 5 मार्च 2026 तक कि स्थिति में कुल-31380 किसानों द्वारा अपना पंजीयन करवाया जा चुका है।
      जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि गेंहू पंजीयन हेतु जिले में जिला उपार्जन समिति द्वारा निर्धारित पंजीयन केन्द्रों के माध्यम से समस्त कार्य दिवसों में किया जा रहा है। किसान अपना पंजीयन स्वयं के मोबाईल से एमपी किसान एप पर निःशुल्क अथवा आथोराईज एमपी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क राशि 50 रूपये का भुगतान कर अपना पंजीयन करवा सकते है।
         पंजीयन केन्द्र पर पंजीयन के लिए किसान निर्धारित प्रारूप में भरे हुए फार्म के साथ अपना आधार से लिंक मोबाईल, आधार कार्ड, NPCI से लिंक बैंक खाता नम्बर, समग्र आईडी, भूमि खसरे की नकल आदि साथ लेजाकर अपना पंजीयन करावें तथा पंजीयन मिलान आवश्यक रूप से कर लेवें।
        वनपट्टाधारी किसानों को वन पट्टा सिकमी/बटाई अनुबंध 2 फरवरी 2026 के पूर्व की अवधी का पंजीकरण होना ही मान्य किया जावेगा। इनका पंजीयन समितियों के स्थित पंजीयन केन्द्रों पर ही हो सकेगा।
          मृत कृषक जिनकी भूमि का नामांतरण लंबित है, ट्रस्ट एवं धार्मिक संस्थानों की भूमि, शारीरिक रूप से असक्षम एवं वृद्ध कृषक जिनका बायोमेट्रिक सत्यापन न होने के कारण आधार डाटाबेस में मोबाईल नंबर अपडेशन संभव नहीं है, ऐसे किसानों का पंजीयन जिला आपूर्ति अधिकारी कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) धार में किया जा रहा है।
        कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने सभी गेंहू उत्पादक किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर उपस्थिति होकर अपना पंजीयन शासन द्वारा निर्धारित अंतिम  7 मार्च 2026 तक करवाने की अपील की है।

Trending