*धार, 6 मार्च 2026।* बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन प्राचार्य आयटीआय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं आजीविका मिशन (एन.आर.एल.एम.) धार के संयुक्त तत्वाधान में 10 मार्च को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला (युवा संगम) कार्यक्रम का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय केम्पस धार से किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इस मेले में औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। इनमें प्रतिभा सिंटेक्स कम्पनी पीथमपुर, युवा शक्ति फॉउडेशन प्रा.लि. पीथमपुर, एल.आय.सी. धार, एलजीबी स्टील कम्पनी लेबड, माईको फायनेश कम्पनी इन्दौर, Shriram Piston andRing Ltd pithampur, Atfc Aditya Techno Fab pvt ltd pithampur, आदि भाग लेंगे। ऐसे आवेदक जिनकी आयू 18 से 35 वर्ष है एवं योग्यता 5वी से 10वी, 12वी एवं स्नातक, आय.टी.आय. उत्तीर्ण हो अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रो के साथ जिला रोजगार कार्यालय केम्पस मॉडल स्कुल के पास धार जिला धार मे प्रातः 11 बजे से उपस्थित होकर योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सकते है।
इसी प्रकार 10 मार्च को ही एक दिवसीय केरियर काउंसलिंग का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय मॉडल स्कंल के पास धार में किया जावेगा। जिसमे चयनित मनोवैज्ञानिक, विषयविशेषज्ञो द्वारा रोजगार मेले में उपस्थित बालक, बालिकाओं के लिए केरियर काउंसलिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जावेगी एवं स्वरोजगार से संबंधी व रोजगार पोर्टल के संबंध में भी जानकारी दी जायेगी।