DHAR

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सम्बन्ध में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का द्वितीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण 11 व 12 मार्च को*

Published

on

*जनगणना 2027*

*
      *धार, 6 मार्च 2026।* अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना अधिकारी ने बताया कि जनगणना 2027- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सम्बन्ध में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का द्वितीय एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण 11 व 12 मार्च को आयोजित किया जायेगा। जिसमें द्वितीय चरण में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण ग्रामीण चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 11 मार्च 2026 को एवं नगरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 12 मार्च 2026 को प्रातः 10.30 बजे से जिला स्तर पर ई-दक्ष केंद्र धार में आयोजित किया जायेगा। इस द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में जिला जनगणना पुस्तिका संबंधी प्रशिक्षण के साथ-साथ CMMS पोर्टल पर Hands-on अभ्यास भी करवाया जाना है। इस प्रशिक्षण में जिला स्तर एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, ग्रामीण, नगरीय चार्ज स्तर पर पदाभिहित अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ 1 कम्प्यूटर ऑपरेटर जो कम्प्यूटर कार्य में दक्ष हो उनकी उपस्थिति अनिवार्य है।
      उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य मध्यप्रदेश राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 की अवधि में समय-सीमा में संपादित कराने के लिये जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर ग्रामीण चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण 17 एवं 18 फरवरी 2026 एवं नगरीय चार्ज अधिकारियों का 19 एवं 20 फरवरी 2026 को किया जा चुका है।

Trending