झाबुआ

झाबुआ में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, दो दिवसीय कार्यक्रम तय

Published

on

झाबुआ। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी की जयंती को भव्यतापूर्वक मनाने हेतु झाबुआ में मंगलवार शाम 5 बजे स्थानीय जगदीश मंदिर में एक विशेष बैठक समाज के सर्व ब्राह्मण युवा संगठन के द्वारा आहूत की गई । बैठक में आगामी 20 अप्रैल 2026 सोमवार को भगवान परशुराम जी के प्राकट्योत्सव/जन्मोत्सव को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने की रूप रेखा तय की । बैठक में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति एवं युवा बंधुओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से भगवान परशुराम जन्मोत्सव को इस वर्ष दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित सभी समाजजनों ने आयोजन को भव्य एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने हेतु अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। बैठक में तय किया गया कि 19 अप्रैल की रात्रि में मातृशक्ति के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम, हनुमान चालीसा पाठ तथा समाज की प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। वहीं 20 अप्रैल को प्रातः 8 बजे पंडित चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर समाजजनों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9:30 बजे जगदीश मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया जाएगा।
उसी दिन सायं 5 बजे जगदीश मंदिर से भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए पुनः जगदीश मंदिर, कॉलेज मार्ग पर पहुंचेगी, जहां महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इसके पश्चात उपस्थित समाजजनों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन के संरक्षक विद्याराम जी शर्मा डाॅक्टर के. के. त्रिवेदी, भागवत शुक्ला, राजेन्द्र जोशी , नवीन पाठक, प्रदीप पंड्या, अखि त्रिवेदी, राजेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, रमाकांत त्रिवेदी, उमेश शर्मा, निखिल त्रिवेदी, मोहनलाल जोशी एवं मातृशक्ति से श्रीमती सुशीला भट्ट श्रीमती मंजुला देराश्री, श्रीमती कविता कानूनगो, श्रीमती लता पांडे, श्रीमती विजयलक्ष्मी शुक्ला, चंदनबाला शर्मा ,निशा शर्मा ,श्रीमती लीला त्रिवेदी द्वारा समाज की सामूहिक एकता को मजबूत करने के साथ साथ युवा संगठन के आह्वान पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को इस वर्ष बैठक में सामूहिक सहमति, स्वीकृति और उद्घोष के पश्चात स्थानीय जगदीश मंदिर पर मनाने का निर्णय लिया । इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित समाज की महिलाएँ, पुरूषजनों और युवा बंधुओं ने भी अपनी पूर्ण सहमति प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन सर्वब्रह्मण समाज युवा संगठन के अश्विन शर्मा ओर आशीष चतुर्वेदी द्वारा किया गया। आभार अखिल त्रिवेदी द्वारा किया गया । उक्त जानकारी संगठन युवा संगठन के उमेश शर्मा द्वारा दी गई ।

Trending