झाबुआ

आंचलिक पत्रकार संघ के झाबुआ जिलाध्यक्ष पद पर राकेश डूंगरवाल व जिला महासचिव पद पर पंकज जे.पटवा की नियुक्ति

Published

on

जिलाध्यक्ष – राकेश डूंगरवाल ,            जिला महासचिव- पंकज पटवा

पेटलावद (नि.प्र.) गत दिवस मध्यप्रदेश पत्रकार संघ का सबसे बड़ा संगठन आंचलिक पत्रकार संघ के झाबुआ जिला अध्यक्ष पद हेतु पेटलावद के राकेश डूंगरवाल व जिला महासचिव पद पर पंकज जे.पटवा का मनोनयन किया गया। उक्त महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी देते हुए आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेशजी टांक ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन के विकास के लिए हम सभी को एकजुट होकर काम करना है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश डूंगरवाल ने अपनी नियुक्ति पर सभी का आभार मानते हुए कहा कि पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाये रखने और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए हम सभी संकल्पित है। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री डूंगरवाल ने कहा कि जल्द ही पूरे जिले की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी तथा आगामी समय मे जिले में एक बड़ा आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के नवनिर्वाचित जिला महासचिव पंकज जे.पटवा ने सभी पत्रकार साथियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से संगठन को एक नई मजबूति मिलेगी। पत्रकार संघ के माध्यम से समाजसेवा ओर पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट रहना है।गोरतलब है कि आंचलिक पत्रकार संघ मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है जो सदैव पत्रकार व समाज हित मे कार्य करता है। जिला अध्यक्ष पद पर राकेश डूंगरवाल व जिला महासचिव पद पर पंकज जे.पटवा की नियुक्ति पर जिले के समस्त पत्रकार संघ,विभिन्न सामाजिक संगठन व ईस्ट मित्रगणों व स्नेहीजनों ने बधाई प्रेषित करते हुए सफलतम कार्यकाल की मंगलकामना की।

Trending