झाबुआ

नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार एवं माननीया न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के मार्गदर्शन में 14 मार्च 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत खण्डपीठ क्रमांक 11 एवं 12 कमशः श्रीमान गजेन्द्र रावत व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड थांदला श्रीमान अब्दुल सईद चौधरी व्यवहार न्यायधीश कनिष्ठ खण्ड थांदला में कमशः 36 एवं 18 इस प्रकार दोनों न्यायालय में कुल 54 लम्बित मामलों का लोक अदालत के माध्यम से त्वरित निराकरण किया गया जिसमें सिविल वाद-01 एवं धारा-138 परकाम्य लिखत अधिनियम के -9 प्रकरण एवं नियमित आपराधिक प्रकरण के मामले-39 एवं विविध आपराधिक प्रकरण-5 का निराकरण किया गया कुल 188 पक्षकार लाभान्वित हुवे। बैंकों एवं नगरपालिका के प्रिलिटीगेशन प्रकरणों के 73 मामलों का निराकरण किया गया जिसमें कुल राशि 15,91,512/- रूपये की वसूली की गई। लोक अदालत में नियमानसार छूट प्रदान करने से कुल 73 पक्षकार लाभान्वित हुवे। न्यायालय के प्रयास से उभयपक्षों के मध्य स्वेच्छया से समझौता हुआ। समझौता होने से पक्षकारों को भेंट स्वरूप फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।
श्री गजेन्द्र रावत न्यायाधीश के न्यायालय में वर्ष 2023 से लंबित प्रकरण ममता विरूद्ध राजेन्द्र में पति-पत्नी के मध्य लोक अदालत में आपसी सुलह करवायी गयी। लोक अदालत में पति राजेन्द्र व्दारा ममता को अपने साथ ले जाना स्वीकार किया गया जिसमें ममता व्दारा भी सहमति प्रदान की गयी। दंपत्ति को न्यायाधीश महोदय एवं न्यायालयीन कर्मचारीगण व्दारा फलदार पौधा भेंट कर सफल दाम्पत्य जीवन की शुभकामानएं दी गयी।
लोक अदालत को सफल बनाये जाने में समस्त अभिभाषकगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, बैंकों एवं अन्य विभागों के कर्मचारीगण का सहयोग प्राप्त हुआ।

Trending