झाबुआ

27 मार्च को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी रामनवमी

Published

on


झाबुआ। श्री राम सेवा समिति झाबुआ द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 27 मार्च को राम जन्मोत्सव ऐतिहासिक बनाने के लिए राम मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया  । बैठक में जन्मोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई  । आयोजन को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां सौंपी गई । कार्यक्रम के आयोजन के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शो को जन जन तक पहुंचाने की बात भी कही गई ।

श्री राम सेवा समिति झाबुआ के अध्यक्ष राजू शर्मा  , सचिव मनोज रायखेरे व उपाध्यक्ष मितेश गादीया ने बताया कि  27 मार्च 2026, शुक्रवार को श्री राम मंदिर, राजवाड़ा चौक, नेहरू मार्ग पर राम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया जायेगा । मंदिर पर विशेष रूप से लाईट सज्जा की जावेगी ।‌ कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 9 बजे से 12 बजे तक सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे महाआरती एवं 12:30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है । समिति के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी के इस पावन अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। श्री राम सेवा समिति के संरक्षक और सदस्यों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है ।

इस बैठक में विशेष रूप से श्री राम सेवा समिति के संरक्षक राजेन्द्र यादव , ताराचंद गादीया , गणेश उपाध्याय , समिति पदाधिकारी के साथ साथ सक्रिय सदस्य सूर्य प्रकाश कोठारी , गोपी बुंदेला , प्रमोद सोनी , देवेन्द्र पोरवाल , दीपक नीमा , ओमी गादीया आदि उपस्थित थे ।

झाबुआ यूथ द्वारा रामनवमी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी
रामनवमी के पावन अवसर पर झाबुआ यूथ द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है तथा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
यह शोभायात्रा 27 मार्च 2026, शुक्रवार को सायं 4 बजे भगवा चौक राजगढ़ नाके से प्रारंभ होकर डी.आर.पी., कालिका माता मंदिर, गोवर्धन नाथ मंदिर, थांदला गेट, बस स्टैंड, रूनलाल बाजार , श्री राधाकृष्ण मंदिर मार्ग से गुजरते हुए अंत में राजवाड़ा चौक स्थित श्री राम मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के जयकारों से शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहेगा। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत, पुष्प वर्षा से की जाएंगे। आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है । इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजनों को धर्म के प्रति जागरूक करना और भगवान श्री राम के आदर्शो को जन जन तक पहुंचाना ।

Trending