झाबुआ। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले के सक्रिय कार्यकर्ता हर्ष पारसमलजी जैन को जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हर्ष जैन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी व श्री जैन के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा और जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगे । पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी हर्ष जैन को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वही हर्ष जैन ने कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाएंगे और संगठन की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।