झाबुआ

धरना कर रहे किसान संघ के दावे निकले गलत, लंबेला-सुराडिया नल-जल योजना चालू मिली

Published

on

राणापुर/झाबुआ।
कलेक्टर Neha Meena के निर्देश पर ब्लॉक राणापुर के ग्राम लंबेला एवं सुराडिया में नल-जल योजना को लेकर चल रहे विवाद के बीच जिला प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर निरीक्षण कराया। निरीक्षण में दोनों ग्रामों की नल-जल योजना चालू स्थिति में पाई गई।
जानकारी के अनुसार, किसान संघ के पदाधिकारी पिछले करीब दो सप्ताह से योजना बंद होने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे जिले का माहौल प्रभावित हो रहा था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) के ईई Jitendra Mavi एवं एसडीओ Dayalu Rathore द्वारा ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थल निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्पष्ट हुआ कि दोनों गांवों में नल-जल योजना सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
निरीक्षण के बाद किसान संघ के आरोप निराधार साबित हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना तथ्य के किए गए लंबे धरना-प्रदर्शन से आम जनता को असुविधा हुई।
कलेक्टर नेहा मीना की त्वरित पहल से पूरे मामले की सच्चाई सामने आई है, जिससे प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही भी स्पष्ट हुई है।

https://pradeshikjansamachar.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260328-WA0005.mp4

Trending