झाबुआ

रोटरी क्लब आजाद ने श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर मूक प्राणीयो के लिए पानी की टंकी का वितरण किया व मेडिकल इक्विपमेंट बैंक का विस्तार भी किया

Published

on


झाबुआ – रोटरी क्लब आजाद धार्मिक आयोजनो या महापुरुष का जन्म दिवस या अन्य कोई प्रसंग को सिर्फ माल्यार्पण तक सीमित नहीं रखते हुए , किसी जरूरतमंद के उपयोग में आए ऐसे प्रकल्प में सहयोग कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने का प्रयास करता है। श्रवण भगवान श्री महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर उनके दिए उपदेश अहिंसा और जिओ और जीने दो , जिसकी आज पूरे विश्व को जरूरत है को चरितार्थ करने का प्रयास मूक प्राणी के पीने के पानी की टंकी और मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के विस्तार करके किया। रोटरी क्लब आजाद द्वारा पिछले 10 वर्षों से अधिक से नगर के विभिन्न स्थलों पर टंकी रखवाने का कार्य कर रहा है जिसे समाज सेवियों द्वारा नियमित मेंटेन कर साल भर खासकर भीषण गर्मी में ठंडा शुद्ध पानी पिलाने का कार्य किया जाता है ।इस वर्ष भी यह टंकिया श्री महावीर जन्म।कल्याणक महोत्सव पर क्लब के वरिष्ठ अजय रामावत और अजय शर्मा के जन्म दिवस पर रोटरी आजाद के कार्यालय अमेरिकन गेस्ट हाउस से वितरित की । साथ ही मेडिकल इक्विपमेंट बैंक में दो व्हील चेयर,वाकर, टॉपलेट कुर्सी देकर किया गया । इस अवसर पर अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवी ओ.एल. जैन साहेब,वर्धमान स्थानक श्री संघ अध्यक्ष प्रदीप रूनवाल, नगर परिषद झाबुआ प्रतिनिधि बिट्टू सिंगार,तेरापंथ समाज अध्यक्ष मितेश गादिया,जैन सोशल ग्रुप के पूर्व चेयरमैन भरत बाबेल,व्यापारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन मोगरा,रोटरी क्लब आजाद के चार्टर अध्यक्ष डॉक्टर संतोष प्रधान,जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष प्रमोद भंडारी,रोटरी आजाद के पूर्व अध्यक्ष अजय रामावत,अजय शर्मा,नीरज गादिया आगामी अध्यक्ष रविंद्र सिसोदिया,वर्तमान अध्यक्ष मनोज कटकानी सचिव सुधीर रूनवाल,महेश कोठारी एवं कई समाज सेवी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन और सभी समाज सेवियों को मूक प्राणी को प्रोपर मेंटेन करने की शपथ क्लब डायरेक्टर रोटेरियन संजय कुमार कांठी ने दिलवाई।

Trending