झाबुआ – प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हजरत चांदशाह वली गुलाब शाह वली का उर्स बड़ी शानों शौकत से साथ 7 से 9 मई को मनाया जाएगा। उर्स के तारतम्य में शुक्रवार रात उर्स कमेटी की बैठक दरगाह परिसर में आयोजित की गई जिसमें निर्णय लिया गया कि 7, 8, 9 मई 2026 को उर्स के कार्यक्रम आयोजित होगें। जिसके अंतर्गत 7 मई गुरुवार को दोपहर में संदल की रस्म होगी एवं रात्रि 9 बजे बाद मीलाद का आयोजन होगा। 8 मई शुक्रवार को रात 9 बजे बाद महफिले सीमा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भारत के मशहूर कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे। 9 मई की सुबह रंग की महफिल होगी उसके पश्चात लंगर का आयोजन होगा। आपको बता दे कि यह दरगाह लगभग 300 वर्ष पुरानी होकर सभी के आस्था का केंद्र है।धार्मिक समभाव के साथ यहां सभी धर्म के लोग मन्नत मांगने आते हैं। उसे कमेटी ने लोगों से उर्स में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत करने की प्रार्थना की है।