झाबुआ

अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में प्रवेश उत्सव का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन

Published

on

झाबुआ —— अंकुरम इंटरनेशनल स्कूल में नए सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्री-प्राइमरी कक्षा के नन्हे बच्चों के लिए “उड़ान” थीम पर विशेष प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को आकर्षक एवं रंग-बिरंगी सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण अत्यंत आनंदमय एवं उत्साहपूर्ण बन गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए “उड़ान” थीम से संबंधित अनेक मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें नेस्ट काउंटिंग, फाइंड योर नेस्ट एक्टिविटी, फ्रीज डांस, बीम वॉक आदि प्रमुख रहे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने खेल-खेल में नई चीज़ें सीखीं और भरपूर आनंद लिया।

विद्यालय में पहले दिन आकर सभी बच्चे अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखाई दिए। वहीं, जब अभिभावक अपने बच्चों को लेने पहुंचे, तब उनके चेहरे पर भी खुशी और संतोष स्पष्ट झलक रहा था।

इस सफल आयोजन के पीछे विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग और समर्पण से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सका।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Trending