झाबुआ

तत्कालीन कलेक्टर नेहा मीना के प्रयास रंग लाए : एमपी बोर्ड 10 वीं-12वीं में झाबुआ का शानदार प्रदर्शन

Published

on



झाबुआ। तत्कालीन कलेक्टर नेहा मीना के विशेष प्रयासों और शिक्षा सुधार की प्रभावी रणनीति के चलते इस वर्ष एमपी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में झाबुआ जिले ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है इस सफलता में तत्कालीन  कलेक्टर नेहा मीना के सतत प्रयासों और नवाचारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

जारी परीक्षा परिणामों के अनुसार, हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में जिले ने 87.86 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश के टॉप-5 जिलों में अपनी जगह बनाई है। वहीं हायर सेकंडरी (12वीं) परीक्षा में झाबुआ ने 93.28 प्रतिशत परिणाम के साथ अव्वल स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है । इस शानदार प्रदर्शन का संपूर्ण श्रेय कलेक्टर नेहा मीना को जाता है । कलेक्टर के अथक प्रयासों और मानीटरिंग का ही नतीजा है कि शिक्षा के क्षेत्र में झाबुआ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, मप्र में प्रथम पायदान पर रहा है।
इस सफलता के पीछे तत्कालीन कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष शैक्षणिक अभियान, नियमित मॉनिटरिंग, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं तथा शिक्षकों की जवाबदेही तय करना प्रमुख कारण रहे। तत्कालीन कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया गया  ।  ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों पर विशेष फोकस करते हुए संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई, साथ ही विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशनल सेशन और कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम  तथा कैरियर गाइडेंस और अभिभावकों के साथ निरंतर संवाद भी इस सफलता का प्रमुख आधार बने । जिले की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने खुशी जाहिर करते हुए तत्कालीन कलेक्टर एवं समस्त शैक्षणिक टीम को बधाई दी है। झाबुआ का यह प्रदर्शन प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है।

Trending