झाबुआ

कैथोलिक मिशन स्कूल की रविना मेडा ने 92.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Published

on

झाबुआ – शैक्षणिक संस्था कैथोलिक मिशन हायर सेकेण्डरी स्कूल (हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम) झाबुआ में कक्षा 12 वी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । इस संस्था की कक्षा 22 वी कला संकाय की कुमारी रविना मेडा ने 92.02 प्रतिशत प्राप्त कर ,  जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। वही कक्षा 12 वी वाणिज्य संकाय में अखिलेश दसौंधी ने 87.08 प्रतिशत प्राप्त किया गया व विज्ञान संकाय में क, श्रेया डाबर ने 85.08 प्रतिशत प्राप्त किया गया गया। वही हाई स्कूल परीक्षा (हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम) में क कीर्ति बामनिया ने 91.08 प्रतिशत प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया, द्वितीय स्थान पर विपुल खपेड़ ने 84.04 प्रतिशत व कु अलिशा खान ने 88.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। शाला का हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल परीक्षा परिणाण शत-प्रतिशत रहा। शाला के प्राचार्य फादर निरंजन द्वारा रविना को पुष्प माला से स्वागत कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया । शाला के प्रबंधक फादर रॉकी शाह प्राचार्य फादर निरंजन व उप प्राचार्य सिस्टर मरिना ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त शिक्षक / शिक्षिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कर विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Trending