झाबुआ

✨ अणु पब्लिक स्कूल थांदला में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं किड्स ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन ✨*

Published

on

थांदला, (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट). 17 अप्रैल 2026: अणु पब्लिक स्कूल, थांदला में ‘प्रतिभा सम्मान समारोह एवं किड्स ग्रेजुएशन डे-2026’ का आयोजन बड़े ही उत्साह, गरिमा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भास्कर गाचले (SDM, थांदला) एवं विशिष्ट अतिथि श्री सुखदेव डावर (तहसीलदार, थांदला) रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। ट्रस्टी श्री श्रेणिक गादिया, श्री माणक लाल जी लोढ़ा एवं श्री अनिल गादिया द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत भाषण: कार्यक्रम में स्वागत भाषण संचालक श्री प्रदीप कुमार गादिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात स्वागत गीत से कार्यक्रम का विधिवत आगाज हुआ।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां: विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नन्हे विद्यार्थियों का कविता पाठ एवं भाषण, एलकेजी व अन्य कक्षाओं की आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां, शिक्षकों का स्वागत गीत तथा टॉपर विद्यार्थियों की रैम्प वॉक शामिल रही। इन प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
प्रतिभा सम्मान: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। म.प्र. बोर्ड कक्षा-12 में हर्षी लुनावत 97% – राज्य स्तर पर छठवीं रैंक एवं जिले में प्रथम, नमन नगर 95.4% – जिला तृतीय, जयल राठौर 94.4%, हंसिका पाठक 93.4%, तनिष्क राठौर 93.4%, विभा नायक 92%, रियांशा चौहान 91% को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कक्षा-10 में विधान शर्मा 88.6% अंक प्राप्त कर सम्मानित हुए। सभी विद्यार्थियों को मंच पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
किड्स ग्रेजुएशन सेरेमनी: कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा किड्स ग्रेजुएशन डे, जिसमें नन्हे विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन ड्रेस में प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बच्चों ने उत्साह से अपनी पहली शैक्षणिक उपलब्धि का उत्सव मनाया।
उद्बोधन: मुख्य अतिथि श्री भास्कर गाचले ने कहा, “ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।” विशिष्ट अतिथि श्री सुखदेव डावर ने विद्यार्थियों को अनुशासन और मेहनत का महत्व बताया। प्राचार्य श्री प्रमोद नायर ने संस्था की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। छात्र हर्षी लूणावत ने अपने उद्बोधन में अपनी इस सफलता का श्रेय अणु पब्लिक स्कूल परिवार एवं अपने माता-पिता को दिया।
आभार प्रदर्शन: अंत में आभार संचालक श्री हर्ष गादिया द्वारा व्यक्त किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती हीना उपाध्याय एवं श्रीमती पूर्णिमा शर्मा द्वारा किया गया।

Trending