झाबुआ

जनगणना 2027 का प्रथम चरण (मकान सूचीकरण और आवास गणना)

Published

on

  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) थांदला  तहसीलदार महोदय द्वारा समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षक को दिए दिशा निर्देश।

थांदला

तहसील कार्यालय थांदला अंतर्गत सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को कल से प्रारंभ होने वाले प्रथम चरण मकान सूचीकरण के संबंध मे आवश्यक दिशा दिये गये।
भारत की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना है, जो अप्रैल-जून 2026 में आयोजित की जा रही है। यह चरण भवन निर्माण, सुविधाओं (पानी, बिजली, शौचालय) से संबंधित 30 दिनों तक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेगा। नागरिक se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से 1-15 मई 2026 (क्षेत्रानुसार भिन्न) तक स्वयं की गणना भी कर सकते हैं।
मकान सूचीकरण और आवास जनगणना के अंतर्गत राष्ट्र निर्माण, नीतियां बनाने और भविष्य की योजनाओं के लिए आवासों व उनकी सुविधाओं का सटीक डेटा जुटाना है डिजिटल और पेपरलेस प्रगणक मोबाइल/ऐप का उपयोग करेंगे।
स्व-गणना se.census.gov.in पर 15 दिनों के लिए 16 भाषाओं में जानकारी भर सकते हैं।यूनिक आईडी: स्व-गणना करने वालों को एक ID मिलेगी, जिसे प्रगणक के आने पर साझा करना होगा।मुख्य जानकारी स्वरूप छत/दीवार/फर्श की सामग्री, पेयजल का स्रोत, बिजली, शौचालय, और संपत्ति (टीवी, फ्रिज आदि) की जानकारी साझा करना होगी।

Trending