* *धार, 03 मई 2026,* धार जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) का आयोजन रविवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जिले में परीक्षा हेतु तीन केंद्र बनाए गए थे। इनमें महाराजा भोज पीजी कॉलेज, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 तथा शासकीय आनंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 शामिल है। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 1739 विद्यार्थियों में से 1698 विद्यार्थी उपस्थित हुए प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी द्वारा तीनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत श्री राहुल गुप्ता (एसडीएम) को सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। साथ ही श्री पंकज यादव (नायब तहसीलदार), सुश्री अनीता बरेठा (नायब तहसीलदार) एवं सुश्री महिमा मिश्रा (नायब तहसीलदार) को तीनों केंद्रों पर सेंटर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया। इस परीक्षा के नोडल अधिकारी के रूप में श्रीमती आशा परमार (डिप्टी कलेक्टर) ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। वहीं, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, नई दिल्ली द्वारा श्री दीपक अग्रवाल, प्राचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय, बदनावर, धार को सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्री सजावल जग्गा, नगर पुलिस अधीक्षक, धार को पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था, जिन्होंने शहर तथा केंद्रों पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके साथ ही जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नगर निगम, यातायात विभाग तथा विद्युत विभाग ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। Vश्री केशव वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी, श्री रवि गोस्वामी एवं नोडल टीम के अन्य सदस्यों द्वारा भी परीक्षा के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई गई। परीक्षा पूरे जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।