झाबुआ —- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग झाबुआ द्वारा जिले के 6 ब्लाकों में हैंडपंप संधारण कार्य ठेकेदार पद्धति के माध्यम से निष्पादित किया जा रहा है जिससे संधारण कार्य में विभागीय कार्यालय से संधारण स्थल तक सामग्री परिवहन भी ठेकेदार के वाहन से किया जाना है । लेकिन पीएचई के सभी उपखंड कार्यालय में यह वाहन अब तक नजर नहीं आए हैं जबकि कार्योदेश जारी हुए छह माह बीत चुके हैं और रामा ब्लॉक के ठेकेदार को संभवत बिना वाहन अटैचमेंट की प्रक्रिया के भुगतान भी कर दिया गया है और संधारण सामग्री आमजन स्वयं के निजी खर्च से ला रहे हैं और पीएचई विभाग द्वारा परिवहन का भुगतान ठेकेदारों को किया जा रहा है जो जांच का विषय है वहीं राणापुर ब्लाक में संधारण कार्य हेतु वाहन का नंबर और रजिस्ट्रेशन कार्ड जो उपलब्ध कराया गया है उसमें काफी भिन्नता है इस ब्लाक में ठेकेदार द्वारा वाहन रजिस्ट्रेशन कार्ड किसी ओर के नाम का दिया है और अनुबंध किसी ओर के नाम का दिया है याने वाहन रजिस्ट्रेशन एक भाई के नाम का और संधारण कार्य में अनुबंध दूसरे भाई के नाम का है याने इस ठेकेदार द्वारा फर्जी अनुबंध दस्तावेज पीएचई विभाग में प्रस्तुत किए हैं और विभाग के एसडीओ द्वारा भी इस फर्जी अनुबंध दस्तावेज को स्वीकार कर लिया गया है जो गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है । वही यह वाहन शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी के कार्य में संलग्न है और सिर्फ कागजी खानापूर्ति हेतु वाहन व अनुबंध दिया गया है यदि इन सब 6 ब्लाकों में हैंडपंप संधारण कार्य हेतु प्रयुक्त वाहन के जीपीएस की डिटेल चैक की जाए तो संभवतः यह सभी वाहन इन उपखंड कार्यालय और संधारण कार्य में प्रयुक्त नहीं है। वही विभागीय अधिकारियों द्वारा इन ठेकेदारों को वाहन न लगाने को लेकर आर्थिक लाभ पहुंचाया जा रहा है और आर्थिक लाभ भी लिया जा रहा है जो जांच का विषय है ।
आने वाली खबर में हम बतायेंगे कि राणापुर ब्लाक में ठेकेदार का नाम और किस व्यापारी भाईयों के नाम से फर्जी दस्तावेज अनुबंध के नाम पर जमा किए हैं