DHAR

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रगणकों को दी गई सख्त हिदायत*

Published

on

*
*मकान सूचीकरण पूर्ण करने वाले प्रगणक हुए सम्मानित, मनावर में ‘जनगणना रथ’ द्वारा नागरिकों को किया जागरूक*

*धार, 09 मई 2026।* आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण (Houselisting) कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु चार्ज जनगणना अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मनावर द्वारा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी लापरवाही या कार्य में धीमी गति स्वीकार नहीं की जाएगी।

*तकनीकी बाधाएं दूर कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश*

फील्ड स्तर पर प्रगणकों को आ रही तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए चार्ज अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि सभी पर्यवेक्षक निरंतर प्रगणकों के संपर्क में रहें। जिन प्रगणकों का कार्य निर्धारित लक्ष्य से पीछे है, उन्हें कार्य में तत्काल प्रगति लाने हेतु सख्त चेतावनी व हिदायत दी गई है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक मकान का सटीक सूचीकरण सुनिश्चित किया जाए।

*पूर्ण कार्य पर प्रगणकों का सम्मान*

जहाँ एक ओर लापरवाही पर सख्ती दिखाई गई, वहीं दूसरी ओर जिन प्रगणकों ने सौंपे गए मकान सूचीकरण के कार्य को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कर लिया है, उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु सम्मानित किया गया। सीएमओ ने कहा कि अन्य प्रगणक भी इनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य को जल्द पूर्ण करें।

*जनगणना रथ के माध्यम से नागरिकों को किया जा रहा जागरूक*

कार्य की सुगमता और प्रगणकों को फील्ड में सहयोग दिलाने के उद्देश्य से निकाय परिसर से ‘जनगणना रथ’  संपूर्ण मनावर क्षेत्र में भ्रमण कर नागरिकों को जनगणना के दौरान सही जानकारी देने और प्रगणकों का सहयोग करने हेतु जागरूक करेगा।
चार्ज जनगणना अधिकारी ने समस्त अमले को निर्देशित किया है कि मकान सूचीकरण का चरण अंतिम समय-सीमा तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए।

Trending