झाबुआ

पुलिस की तत्परता से बची ट्रक चालक की जान

Published

on


झाबुआ
झाबुआ पुलिस की डायल 112 टीम ने बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
घटना का विवरण
दिनांक 09 मई 2026 की रात्रि 22:26 बजे, थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत R.T.O. कार्यालय के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। यह ट्रक इंदौर से गुजरात की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही नजदीकी डायल 112 (FRV 02) तत्काल मौके पर पहुँची।

साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन-
घटनास्थल पर पहुँचकर प्र.आर. 359 मदनसिंह वसूनिया एवं पायलट कमल डामोर ने देखा कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और ड्राइवर केबिन के मलबे में गंभीर रूप से फंसा हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल जेसीबी (JCB) मशीन को मौके पर बुलवाया।
पुलिस कर्मियों ने अपनी सूझबूझ से जेसीबी की मदद से ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से को हटवाया और कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।

गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल पुलिस की मदद से जिला अस्पताल झाबुआ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, समय पर अस्पताल पहुँचाने और प्राथमिक उपचार मिलने के कारण ट्रक ड्राइवर की जान बच सकी है।
झाबुआ पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवीय दृष्टिकोण की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है।

Trending