झाबुआ

विधि विषय में पीएचडी उपाधि प्राप्त कर डॉ. विजय चौहान ने बढ़ाया जिले का गौरव

Published

on



झाबुआ/इंदौर।
आज जिले के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि Dr. Vijay Chauhan ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, Devi Ahilya Vishwavidyalaya से विधि (Law) विषय में सफलतापूर्वक पीएचडी (Doctor of Philosophy) की उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध विषय “समान नागरिक संहिता – आवश्यकता एवं चुनौतियाँ : एक सामाजिक विधिक अध्ययन” रहा।
यह शोध कार्य सामाजिक एवं विधिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें समान नागरिक संहिता के विभिन्न आयामों, उसकी आवश्यकता तथा व्यावहारिक चुनौतियों का विस्तृत अध्ययन किया गया है।
डॉ. विजय चौहान ने अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके त्याग, तपस्या, आशीर्वाद और अटूट विश्वास के बिना यह सफलता संभव नहीं थी। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को अपने माता-पिता के चरणों में समर्पित किया।
इस अवसर पर उन्होंने अपने शोध निर्देशक आदरणीय डॉ. आशीष श्रीवास्तव (सहायक प्राध्यापक, विधि विभाग, एम.बी. खालसा विधि महाविद्यालय, इंदौर) के मार्गदर्शन, धैर्य एवं निरंतर प्रोत्साहन के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
साथ ही अपने सभी मित्रों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया, जिन्होंने शोध यात्रा के दौरान हर परिस्थिति में उनका उत्साहवर्धन किया।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विधि जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ. विजय चौहान को शुभकामनाएँ दी हैं तथा इसे जिले और समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Trending