झाबुआ

लंबित प्रकरणों पर एसपी का सख्त रुख
समयसीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश एसपी देवेंद्र पाटीदार

Published

on

झाबुआ में सख्त पुलिसिंग की तैयारी

एसपी देवेंद्र पाटीदार का कोतवाली थाना और पिटोल चौकी पर अचानक निरीक्षण

झाबुआ। जिले के पुलिस अधीक्षक  लगातार पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। मंगलवार को उन्होंने थाना कोतवाली एवं चौकी पिटोल का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिसिंग की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान कानून व्यवस्था, लंबित मामलों, रिकॉर्ड संधारण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की गंभीरता से समीक्षा की गई।

लंबित प्रकरणों पर एसपी का सख्त रुख

समयसीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों की बैठक लेकर लंबित अपराध, मर्ग, शिकायतों एवं अन्य प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सभी मामलों का निराकरण गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयसीमा के भीतर किया जाए। एसपी ने कहा कि जांच में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार जरूरी

पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने पर जोर

एसपी श्री पाटीदार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार ऐसा होना चाहिए जिससे आमजन का विश्वास मजबूत हो और पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके।

रिकॉर्ड, हवालात और साफ-सफाई की भी हुई जांच

थाना परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

दौरे के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, हवालात व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। एसपी ने अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश देते हुए बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

साइबर शिकायतों के निराकरण पर विशेष फोकस

CCTNS और NCRP पोर्टल की स्थिति परखी

पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस (CCTNS) एवं एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर दर्ज साइबर शिकायतों, ऑनलाइन डेटा एंट्री एवं उनके डिस्पोजल की भी समीक्षा की। साथ ही जयाराम रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का मिलान कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अवैध गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश

रात्रि गश्त और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने पर जोर

एसपी पाटीदार ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, रात्रि गश्त को अधिक सक्रिय बनाने एवं सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता से ही आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ेगा।

बेहतर काम करने वालों को मिलेगा सम्मान

लापरवाही करने वालों पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट किया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगातार मैदान में उतर रहे नवागत एसपी

जिले में जवाबदेह पुलिसिंग स्थापित करने पर फोकस

लगातार हो रहे निरीक्षण और समीक्षा बैठकों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि नवागत एसपी देवेंद्र पाटीदार जिले में मजबूत कानून व्यवस्था और जवाबदेह पुलिसिंग स्थापित करने के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी सहित थाना एवं चौकी का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा।

Trending