झाबुआ

सड़क हादसे में घायल चालक के लिए देवदूत बनी डायल 112 की टीम; त्वरित कार्रवाई कर पहुँचाया अस्पताल*

Published

on

*
माछलिया क्षेत्र में आज हुए एक सड़क हादसे में डायल 112 की टीम ने तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए घायल चालक की सहायता कर उसे समय रहते अस्पताल पहुँचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घायल चालक को शीघ्र उपचार मिल सका।

माछलिया के समीप एक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में तैनात डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

घटनास्थल पर ड्यूटी पर मौजूद एएसआई देवप्रकाश राठौर एवं पायलट रेविन बिलवाल ने बिना समय गंवाए घायल चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला तथा प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए तुरंत उपचार के लिए रवाना किया।

डायल 112 टीम की मदद से घायल चालक को तत्काल रामा कालीदेवी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने डायल 112 टीम की तत्परता, संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

Trending