DHAR

संडे ऑन साइकिल अभियान का कस्टम्स एवं जी.एस.टी. इंदौर और धार के उच्च अधिकारीयों के साथ हर्सोल्लास के साथ भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजन किया गया

Published

on

*

*धार 17 मई 2026।*  भारत सरकार खेल मंत्रालय की खेलों इंडिया योजना मिशन पहल के तहत भारत के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और फिटनेस को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फिट इंडिया साइकिलिंग अभियान के “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम की विशेष संस्करण में ग में पूरे भारत में साईं सेंटरों पर इस रविवार  17 मई 2026 को “कस्टम्स एवं जी.एस.टी. विभाग इंदौर और धार के अधिकारीयों के हर्षोल्लास के साथ आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण खेल प्रशिक्षण केंद्र धार में किया गया।
        इस रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों को फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए फिट इंडिया मिशन की शपथ दिलाई गई। इस फिट इंडिया “सन्डे ऑन साइकिल” साइकिल रैली के आयोजन में कस्टम विभाग इंदौर के श्री जीतेन्द्र सिंह राणावत (असिस्टेंट कमिश्नर), श्री मिथिलेश द्विवेदी (असिस्टेंट कमिश्नर), सीजीएसटी इंदौर के श्री राजेश मंश्रमानी (असिस्टेंट कमिश्नर), एसजीएसटी धार के श्री आदित्य राज चौहान (असिस्टेंट कमिश्नर) और अन्य कस्टम और जीएसटी इंस्पेक्टरों का विशेष सहयोग रहा।
       इस कार्यक्रम के आरम्भ में सभी “कस्टम्स एवं जी.एस.टी. विभाग इंदौर और धार के अधिकारीयों के द्वारा स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ और रोप स्क्कीपिंग का अभ्यास किया गया तदुपरान्त यह फिटनेस साइकिल रैली भारतीय खेल प्राधिकरण, जैतपुरा धार परिसर से त्रिमूर्ति चौराहा होते हुए लालबाग चौराहा से वापस भारतीय खेल प्राधिकरण के परिसर में लगभग 6 किलोमीटर के साथ समाप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित प्रतिभागी “कस्टम्स एवं जी.एस.टी. विभाग इंदौर और धार के अधिकारीयों ने साइकिल चलाने को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया, जिससे कि न सिर्फ सभी का स्वास्थ्य बेहतर होकर मोटापे और विभिन्न बीमारियों से दूर भी रहेंगे और पर्यावरण के प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही सभी ने अपने परिजनों और अन्य जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” नारे का उपयोग करके फिटनेस और दैनिक शारीरिक गतिविधियों के महत्व को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने का भी संकल्प लिया गया।
       कार्यक्रम के साइकिल रैली के समापन पश्चात सभी प्रतिभागियों और एसटीसी धार की प्रशिक्षको, कर्मचारियों और खिलाडियों के द्वारा पौष्टिक स्वल्पाहार लिया गया। कार्यक्रम के अंत में भारतीय खेल प्राधिकरण के एसटीसी धार के श्री राजेश तम्बोलिया (तीरंदाजी प्रशिक्षक और श्री रोनी मोदी (बैडमिंटन प्रशिक्षक) के द्वारा “कस्टम्स एवं जी.एस.टी. विभाग इंदौर और धार ऑफिस के सभी प्रतिभागी अधिकारीयों और कर्मचारियों का इस साइकिल रैली कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया।
         इस कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण धार के प्रशिक्षक श्री विकास कुमार, श्री लक्ष्मीनारायण वागेला, श्री मनीष लोधी एवं श्री राजेंद्र भंडारी और अन्य स्टाफ कर्मचारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

Trending