* पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले के थाना भ्रमण के दौरान समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना कोतवाली झाबुआ पुलिस द्वारा दो पृथक कार्रवाइयों में अवैध गांजा एवं ब्राउन शुगर जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
*प्रकरण क्रमांक – 01* दिनांक 18.05.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति किशनपुरी हनुमान मंदिर के पास अवैध गांजा बेचने हेतु खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नौशाद पिता अकबर, उम्र 43 वर्ष, निवासी सज्जन रोड, झाबुआ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 375 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹10,000/- है, बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली झाबुआ में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ सुरेश पिता हकरू भाबोर, निवासी गोपालपुरा से खरीदना बताया गया। इस आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुरेश पिता हकरू भाबोर को भी गिरफ्तार किया गया।
*सराहनीय कार्य में योगदान :* सउनि. जशवंतसिंह डावर, सउनि. शोभाराम दनगाया, आरक्षक 493 गणेश, आरक्षक 470 खुरबान, आरक्षक 177 केदार का विशेष योगदान रहा।
*प्रकरण क्रमांक – 02* दिनांक 19.05.2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे तालाब किनारे अवैध ब्राउन शुगर बेचने हेतु खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी गई। मौके पर पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल की सहायता से पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संदीप पिता मुकेश डामोर, उम्र 23 वर्ष, निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी, शनि मंदिर के पीछे, झाबुआ बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1.90 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- है, बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली झाबुआ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मादक पदार्थ सुरेश पिता हकरू भाबोर, निवासी गोपालपुरा से खरीदना बताया गया। इस आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुरेश पिता हकरू भाबोर को भी गिरफ्तार किया गया।
*सराहनीय कार्य में योगदान :* सउनि. धनंजय सेंगर, प्रआर. 358 भुरसिंह, आरक्षक 561 कैलाश, आरक्षक 351 ईश्वर, आरक्षक 104 भलसिंह एवं आरक्षक 584 राकेश मौर्य का विशेष योगदान रहा।