झाबुआ। शहर के जेल के पीछे स्थित कॉलोनी में स्थित भैरवजी मंदिर के रास्ते पर अतिक्रमण कर लेट्रिंग टैंक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंदिर के पुजारी राकेश पिता रमेश केवड़ ने अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) झाबुआ को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है ।
शहर के वार्ड नंबर 17 में भैरव जी के मंदिर के रास्ते पर सेफ्टी टैंक निर्माण का मामला सामने आया है मंदिर के पुजारी राकेश केवड ने 19 मई को एसडीएम झाबुआ को इस अवैध निर्माण को लेकर शिक़ायती आवेदन दिया है और आवेदन में बताया गया है जैल बगीचे के पीछे स्थित कालोनी में भैरव जी मंदिर है जहां पर श्रद्धालुओं द्वारा सुबह शाम पूजा पाठ किया जाता है और आमजनों की धार्मिक आस्था भी मंदिर से जुड़ी हुई है लेकिन कॉलोनी निवासी करमा बाई एवं भानु द्वारा मंदिर के सामने रास्ते पर अतिक्रमण कर सेफटीक टैंक निर्माण हेतु खुदाई कार्य प्रगति पर है लेकिन इस कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है तथा पूजा-पाठ में भी बाधा उत्पन्न हो रही है । आवेदक ने यह भी उल्लेख किया कि टैंक निर्माण से गंदगी फैलने की आशंका है, जिससे मंदिर परिसर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाने एवं संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है ।