Ranapur

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने टाल दिया हाट बाजार जगह परिवर्तन का मामला

Published

on

राणापुर, नावेद रज़ा।शनिवार को लगने वाले रानापुर के हाट बाजार के स्थल परिवर्तन फिलहाल टल गया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए है।जगह परिवर्तन को लेकर माली समाज के लोग भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया से मिले थे ।स्थानीय जनपद पंचायत के प्रांगण में हुई इस मुलाकात में माली समाज के लोगों ने उन्हें स्थल परिवर्तन को लेकर अपना विरोध जताया था । उन्होंने भानु भूरिया से इस मामले में हस्तक्षेप कर हाट बाजार नगर में ही यथावत लगाए दिए जाने की मांग की। उनका कहना था कि हाट बाजार को नगर से बाहर शिफ्ट करने में कई व्यवहारिक परेशानियां है।  सबसे खास बात यह कि यह नगर से बहुत दूर है।कृषि मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है ।लूटपाट का डर है। वहीं कुछ दिनों में बारिश का मौसम शुरू हो रहा है ऐसे में वहां दुकान लगा पाना बहुत मुश्किल हो जाएगा। माली समाज के लोग सब्जी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। लंबे समय से वे नगर में हाट बाजार  में ही दुकान  लगाकर सब्जी विक्रय करते आ रहे हैं ।उनका मानना है कि बाजार को  कृषि मंडी में स्थानांतरित कर देने से उनकी बिक्री प्रभावित होगी ।जिससे उनकी आजीविका पर संकट आ खड़ा हुआ है। भानु भूरिया ने सब्जी विक्रेताओं को आश्वासन दिया कि वह अधिकारियों से चर्चा कर मामले को समझेंगे और उनसे समस्या के हल के लिए  बात करेंगे।  भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश नायक ,उपाध्यक्ष कमलेश नाहर,मीडिया प्रभारी तेजा गाहरी ,पूर्व नप उपाध्यक्ष लीलेश हरसोला आदि भी मौजूद रहे।

Trending