झाबुआ। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार 4,399 दिनों तक राष्ट्रसेवा करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक जन-निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर भारतीय जनता पार्टी झाबुआ मंडल द्वारा सर्किट हाउस परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, पूजा-अर्चना एवं प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम भाजपा झाबुआ मंडल प्रभारी लक्ष्मण नायक एवं मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पंडित गणेश उपाध्याय द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। इस अवसर पर मंडल की ओर से पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर का सम्मान भी किया गया। पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर का उद्बोधन पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4,399 दिनों का यह सफर केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और विकास के संकल्प का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य किया है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसरों का सृजन और किसानों के हित में किए गए कार्यों ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का झाबुआ और आदिवासी अंचल के प्रति विशेष स्नेह सदैव रहा है। उनके नेतृत्व में आदिवासी समाज के सम्मान, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई गति मिली है। आज पूरा देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में शामिल होगा। डामोर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विकास और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष दौलत भावसार ने प्रधानमंत्री मोदी के झाबुआ प्रवास से जुड़ा संस्मरण साझा किया। पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, जिला मंत्री दीपेश (बबलू) सकलेचा, अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सोमसिंह सोलंकी, प्रशिक्षण प्रभारी कल्याण सिंह डामोर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान सहित अनेक वक्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री राजेश थापा, मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादिया, पूर्व प्रतिपक्ष नेता जुवान सिंह गुंडिया, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज अरोरा, पूर्व मंडल महामंत्री भूपेश सिंगोड़, पार्षद रेखा शर्मा, मंजू चौहान, संगीता पलासिया, मंडल मंत्री स्वीट गोस्वामी, हेमेंद्र भानपुरिया, विजय नायर, गोविंद हाड़ा, सह कार्यालय मंत्री रजनीश गामड़, मयंक त्रिवेदी अजय पोरवाल अजय डामोर जिला मिडिया प्रभारी रवि सूर्यवंशी मण्डल मिडिया प्रभारी विजय वसूनिया राकेश कटारा राजा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री राजेश थापा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।