*धार, 11 जून 2026।* म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा नगरीय निकाय/त्रि-स्तरीय पचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।
आयोग द्वारा इन्दौर संभाग के नगरीय निकाय/ पंचायतों की प्रचलित कार्यवाही के प्रेक्षण हेतु सचिव म.प्र राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा भा.प्र.से. (सेवानिवृत) श्री विरेन्द्र सिंह रावत मोबाईल नम्बर 9406634576 को पंचायत/नगरीय निकायों की फोटोयुक्त नामावली कार्यक्रम 2026 के पर्यवेक्षण हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री रावत जिले में दिनांक 11 जून 2026 से भ्रमण पर रहेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाहक सहायक जिला अबकारी अधिकारी श्री दिनेश उदेनिया (मो.न. 94257-17565) को नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।