पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को स्थाई एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के पालन में थाना थांदला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
फरियादी कश्मेर पिता इलियास भाबर, निवासी रंगपुरा द्वारा दिनांक 11.06.1991 को थाना थांदला में पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त सूचना पर थाना थांदला में अपराध क्रमांक 138/1991 धारा 379 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी बदीया उर्फ बद्री पिता मांगलिया पारगी, उम्र 66 वर्ष निवासी तादलादरा थाना मेघनगर का नाम प्रकाश में आया था। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था तथा उसके विरुद्ध न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। आरोपी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस झाबुआ द्वारा ₹10,000 के इनाम की उद्घोषणा भी की गई थी।
थाना थांदला पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में आरोपी का पता लगाकर उसे गत रात्रि को भील कॉलोनी, हातोद थाना हातोद जिला इंदौर से हिरासत में लिया गया। स्थाई वारंट अत्यधिक पुराना होने के कारण आरोपी के प्रमाणीकरण एवं पहचान की पूर्ण तस्दीक की गई। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
सराहनीय कार्य
उक्त 36 वर्ष पुराने स्थाई वारंट की तामील में थाना प्रभारी अशोक कनेश, एएसआई शैलेंद्र शुक्ला, एसआई संतोष गुप्ता, प्रधान आरक्षक रायसिंह, राजेंद्र, सीओ राहुल जमरा, जितेश डावर, अनिल परमार एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।