झाबुआ। नगर पालिका द्वारा बस स्टैंड परिसर स्थित क्षतिग्रस्त भवन में संचालित दुकानों को रात या अलसुबह में सील कर दिया गया है । बताया जा रहा है कि ये दुकानें जर्जर भवन का हिस्सा हैं । नपा की इस कारवाई से दुकानदारों में चिंता का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।।
जानकारी अनुसार शुक्रवार शनिवार की रात में नगर पालिका झाबुआ की राजस्व टीम द्वारा बस स्टैंड पर अपने स्वामित्व वाली दुकान क्रमांक 1 से दुकान क्रमांक 13 को सील कर दिया गया है । कुछ दिन पहले ही नगर पालिका द्वारा इन दुकानों को क्षतिग्रस्त मानकर खाली करने के नोटिस दुकानदारों को दिए गए थे । वही सभी दुकानदारों ने माननीय उच्च न्यायालय की ओर स्थगन के लिए रुख किया था और शायद कल माननीय उच्च न्यायालय की एकल खंडपीठ द्वारा स्थगन आदेश भी जारी किया था। स्थगन आदेश नगर पालिका को प्राप्त हुआ या नही , लेकिन सारी दुकानों को सील कर दिया गया है । वही दुकानदारों का मानना है कि क्षतिग्रस्त करने से पूर्व कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि व्यापार बंद होने की स्थिति में उन्हें आर्थिक कठिनाईया का सामना ना करना पड़े । शहर में यह भी जनचर्चा है कि नपा द्वारा इन दुकानों को रात में ही क्यों सील किया गया । वही सूत्रों का यह कहना है कि यदि इन दुकानों को क्षतिग्रस्त कर पुनः निर्माण करने पर , क्या यह दुकान उन्हें ही आंबटित होगी या नहीं , इसको लेकर भी संशय है नपा की इस सील कारवाई से सभी दुकानदारों में घबराहट है । आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि नपा इन दुकानों को तोड़कर नवीन निर्माण करती है या फिर किसी दलाल की सक्रियता से ताले पर लगाई सील खोल दी जाती है ।