झाबुआ

नवागत सीएचएमओ डॉ. एम.एल. चोपड़ा ने संभाला पदभार

Published

on

पदभार ग्रहण करते हुए सीएचएमओ डाॅक्टर एम.एल.चोपडा

जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम देने का संकल्प

झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-

जिले के नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) डॉ. एम.एल.चोपड़ा ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को नई दिशा देना उनके प्रमुख लक्ष्य रहेंगे।

उनके आगमन से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों में नई उम्मीद जगी है। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को एक नया आयाम मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

झाबुआ के नवागत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एल.चोपड़ा को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं।

Trending