झाबुआ

आओ पता लगाए – किस पुलिसकर्मी की हठधर्मिता से नाराज़ पत्रकारों ने एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया विरोध

Published

on


झाबुआ- जिले में किसी पुलिसकर्मी की कथित हठधर्मिता से नाराज़ पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित न होकर  विरोध दर्ज कराया है पत्रकारों का आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है जिससे पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार, थाना रायपूरिया क्षेत्र अंतर्गत चोरी एवं लूट की वारदात का खुलासा करने को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन दोपहर 12 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर किया गया ।  लेकिन किसी पुलिसकर्मी की हठधर्मिता और व्यवहार कुशल न होने के कारण पत्रकारों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए । पत्रकारों का कहना है कि पुलिसकर्मी की हठधर्मिता को लेकर दो बार पुलिस अधीक्षक को मौखिक रूप से अवगत कराया गया था । पत्रकारों ने पहले अपनी आपत्ति दर्ज कराई और संबंधित पुलिसकर्मी के व्यवहार पर नाराज़गी व्यक्त की । लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पत्रकारों ने सामूहिक रूप से आज आयोजित प्रेस वार्ता का सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया । दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर जब एसपी झाबुआ पुलिस कंट्रोल रूम पहुचे, तो एक भी पत्रकार उपस्थित नहीं था । एसपी सर कुछ देर कंट्रोल रूम पर बैठे और पत्रकारों की अनुपस्थिति में पुनः अपने कर्तव्य की ओर लौट गए । जिले में संभवतः प्रथम बार किसी पुलिसकर्मी के रवैए को लेकर एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई भी पत्रकार शामिल नहीं हुए हैं । जो चिंतन का विषय है । वही पत्रकारों का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए । आओ पता लगाए – किस पुलिसकर्मी की हठधर्मिता से नाराज़ होकर पत्रकारों ने एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित न होकर विरोध दर्ज कराया है ….?

Trending