झाबुआ

Published

on

विषय: झाबुआ जिले के ग्राम पंचायत आंबा के भैंसाकराय में ₹2.90 करोड़ की लागत से निर्मित तालाब के वेस्टवेयर के पहली ही बरसात में क्षतिग्रस्त होने एवं निर्माण गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच कराने बाबत ।

जिले के रामा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आंबा के ग्राम भैंसाकराय में जल संसाधन विभाग द्वारा तालाब निर्माण किया गया। करीब 2.90 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया गया । तालाब का निर्माण संभवत वर्ष 2024 में ही पूर्ण हुआ है इसका निर्माण कार्य रतलाम की फर्म प्रजापति इंटरप्राइजेस द्वारा किया गया । तालाब निर्माण के प्रथम बारिश में ही याने‌ वर्ष‌ 2025 में ही घटिया निर्माण की पोल खुल गई और वेस्ट वेयर की कांक्रीट का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है । इस कांक्रीट को देखा तो नजर आया कि बड़े बड़े पत्थरों मे रेत सीमेंट का माल डाला गया है और कांक्रीट में सरीये का उपयोग किया गया है या नहीं जांच का विषय है। इस वेस्ट वेयर में नियमानुसार कांक्रीट हुआ है या नहीं यह भी…..जांच का विषय है । बहुत ही कम मात्रा में गिट्टी का उपयोग हुआ है ।  देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि नदी के बंडे में सीमेंट डालकर कांक्रीट किया गया है। इस तरह की कार्यप्रणाली से इसकी गुणवत्ता पर भी प्रभाव पड़ा है ।‌‌ इस तालाब निर्माण की उच्च स्तरीय जांच होना चाहिए । यह जरूर है कि विभाग द्वारा खबरों के प्रकाशन के बाद भी वेस्ट वेयर को रीपेयर कर दिया गया है ।

आपसे निवेदन है कि:
1. इस निर्माण कार्य की स्वतंत्र थर्ड पार्टी तकनीकी जांच कराई जाए।
कंक्रीट एवं अन्य निर्माण सामग्री की NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से जांच कराई जाए ।
2. स्वीकृत डीपीआर, डिज़ाइन, गुणवत्ता नियंत्रण अभिलेख एवं भुगतान की जांच कराई जाए।
3. जांच पूरी होने तक यदि कोई भुगतान शेष हो तो उसे रोका जाए।
4. दोषी अधिकारी, अभियंता, गुणवत्ता नियंत्रण एजेंसी एवं ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए ।

विशेष – 1. निवेदन है कि इस शिकायत को मप्र शासन को जांच के लिए यदि दी जाती है तो यह सीएम हेल्पलाइन पर जाकर कुछ समय में बिना जांच के बंद हो जायेगी ।

2.    फोटो संलग्न है ।

Trending