* *अभियान के 12वें दिन महिलाओं एवं आम नागरिको की साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सशक्तिकरण पर विशेष फोकस*
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान *”सेफ क्लिक 2.0″* के अंतर्गत झाबुआ पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। 24 जून 2026 से प्रारंभ हुए इस अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण का निर्माण करना है।
पुलिस अधीक्षक *श्री देवेंद्र पाटीदार* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया* के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही *साइबर जागरूकता रथ एवं रक्षा सखी टीम* द्वारा गांव-गांव एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
अभियान के *12वें दिन* जिलेभर में *महिलाओं एवं आम नागरिको की साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सशक्तिकरण* पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। बैंकिंग, यूपीआई लेनदेन, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल भुगतान, फर्जी कॉल, केवाईसी अपडेट, निवेश एवं लोन संबंधी साइबर ठगी, साइबर ब्लैकमेल तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
यह भी बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन अथवा बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर घटना की सूचना तत्काल *साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP*) पर दर्ज कराएं।
महिलाओं एवं नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल लेनदेन, साइबर स्वच्छता एवं वित्तीय सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए तथा सामुदायिक उद्घोषणाओं के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए गए। साथ ही जागरूकता पम्पलेट वितरित कर आमजन को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों में महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
झाबुआ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी लगातार साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांचें तथा ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
आज आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में *23 जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से *लगभग 3385 नागरिकों* को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में थोड़ी-सी सतर्कता बड़े आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान से बचा सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक, विशेषकर महिलाएं, विद्यार्थी, अभिभावक, वरिष्ठ नागरिक एवं शासकीय कर्मचारी, साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।