पुलिस अधीक्षक झाबुआ *श्री देवेन्द्र पाटीदार* के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री प्रतिपाल सिंह मोहबिया* एवं एसडीओपी झाबुआ *श्री कमलेश शर्मा* के मार्गदर्शन में थाना राणापुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की गई।
थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक *श्री दिनेश रावत* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गिट्टी खदान के पास छापरी रोड की ओर से एक होंडा सिटी कार क्रमांक GJ-06-EO-7355 में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से *रॉयल स्टैग कंपनी की अंग्रेजी शराब की 07 पेटियां, कुल 60.3 बल्क लीटर शराब बरामद हुई,* जिसकी अनुमानित कीमत ₹89,110 है।
वाहन चालक *साहिल पिता फरीद शेख, उम्र 26 वर्ष, निवासी दातार रोड, जूनागढ़ (गुजरात)* को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से बरामद शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त होंडा सिटी कार (कीमत लगभग ₹6,00,000) सहित कुल *₹6,89,110 *मूल्य का मशरूका विधिवत जब्त किया गया।
इस संबंध में थाना राणापुर में *अपराध क्रमांक 364/2026* अंतर्गत *धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम* *साहिल पिता फरीद शेख,* उम्र 26 वर्ष, निवासी दातार रोड, जूनागढ़ (गुजरात)
*जप्त मशरूका*
रॉयल स्टैग कंपनी की अंग्रेजी शराब की *07 पेटियां (कुल 60.3 बल्क लीटर)*, अनुमानित कीमत ₹89,110। होंडा सिटी कार क्रमांक GJ-06-EO-7355, अनुमानित कीमत ₹6,00,000। *कुल जब्त मशरूका मूल्य ₹6,89,110।*
*सराहनीय योगदान*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत, उपनिरीक्षक राहुल भिडे, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र (क्र. 92), प्रधान आरक्षक विजय (क्र. 33), प्रधान आरक्षक राजेन्द्र (क्र. 471), आरक्षक दिनेश भयड़िया (क्र. 607) एवं आरक्षक शिवा (क्र. 671) का सराहनीय योगदान रहा।