मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान
जीवनधारा अभियान “एक बूंद उम्मीद की” के तहत 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित ,रक्तदान करें, जीवन बचाएं” का संदेश देकर नागरिकों को किया प्रेरित झाबुआ – । कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार जिले में संचालित जीवनधारा अभियान “एक बूंद उम्मीद की” के अंतर्गत मेघनगर में रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। सान्दीपनी […]
झाबुआ – । कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार जिले में संचालित जीवनधारा अभियान “एक बूंद उम्मीद की” के अंतर्गत मेघनगर में रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया गया। सान्दीपनी स्कूल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। अभियान के दौरान 50 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, नगर परिषद, एमपीईबी एवं जनपद पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। पत्रकारों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी आगे बढ़कर रक्तदान करते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया।
अभियान के दौरान एसडीएम सुश्री अवनधती प्रधान, तहसीलदार विजयकांत पांडे एवं बीएमओ डॉ. विनोद नायक ने स्वयं रक्तदान कर नागरिकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है।
एसडीएम सुश्री अवनधती प्रधान एवं बीएमओ डॉ. विनोद नायक ने नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान करें, जीवन बचाएं” के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान से आवश्यकता के समय मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।
महाअभियान में युवाओं एवं आम नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। शिविर के सुव्यवस्थित संचालन एवं रक्त संग्रहण में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । रक्त संग्रहण एवं शिविर व्यवस्थाओं में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीईई अभिषेक बिलवाल, बीपीएम अनिल बिलवाल, श्री जामसिंह डामोर, प्रकाश अमलियार, सुरूपसिंह बामनिया, आराधना खातरकर, वर्षा पचाया एवं आर्यन कामलिया (लैब टेक्नीशियन) ने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।