झाबुआ

झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन का सामूहिक रक्तदान शिविर 19 अगस्त को

Published

on


झाबुआ: झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता और मानवीय सेवाओं के क्रम में 19 अगस्त 2026 को अम्बा पैलेस के शुभ घड़ी सभागृह हॉल नंबर 4 , झाबुआ में सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। यह पहल विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर की जा रही है और इसे देश-विदेश में मानवीय कार्यों के प्रतीक के रूप में देखा जाएगा ।


जानकारी देते हुए जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि वर्ष 2019 से स्थापित एसोसिएशन के सदस्य न केवल पेशेवर रूप से तस्वीरें बनाते हैं, बल्कि सेवा, समर्पण और समाज के प्रति गहरी जिम्मेदारी भी निभाते हैं। झाबुआ, कल्याणपुरा, रायपुरिया, पेटलावद, सारंगी, थांदला, बामनिया, मेघनगर, पिटोल, रम्भापुर, पारा व रानापुर के सक्रिय सदस्यों ने पिछली वर्षों में अनेक सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है । अध्यक्ष ने यह भी बताया कि बिना किसी प्रचार के गरीब बच्चों को सम्मानित कर भोज करवाया ।उनके परिवार के सदस्यों को साथ स्थानीय कपड़े की दुकान पर ले जाकर उच्च गुणवत्ता वाले कपड़े दिलवाए गए । ख़ास बात यह की किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रसंग की तस्वीर साझा नहीं की, चिकित्सकों व पुलिस मित्रों का सम्मान, अस्पतालों में फल व बिस्किट वितरण, वृक्षारोपण व पौधों की देखभाल तथा जरूरतमंदों के लिए नियमित रक्तदान जैसे कई सराहनीय कार्यक्रम किए गए।
इस वर्ष की मुख्य रूपरेखा:
आयोजन: सामूहिक रक्तदान शिविर
तिथि: 19 अगस्त 2026 (विश्व फोटोग्राफी दिवस)
स्थान: अम्बा पैलेस के शुभ घड़ी सभागृह हॉल नंबर 4 ,
आयोजक: झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन  ।
उद्देश्य: रक्तदान के माध्यम से जीवन रक्षक योगदान, सामूहिक समाजसेवा का संदेश फैलाना और फोटोग्राफी के माध्यम से सामाजिक संवेदनशीलता को उजागर करना
सम्मान: झाबुआ जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा इस वर्ष एक ऐसी विभूति का सम्मान कर रहा हे जो फोटोग्राफी के प्रति अपनी खाश रुची रखते हे, वे अपने परिवार और समाजिक कार्यक्रमों में अन्य उपहार देने की अपेक्षा उनसे जुड़े फ़ोटो फ्रेम के रूप में सम्मान प्रदान करते हे । उनका यह अनूठा व्यवहार समाज में फोटोग्राफी के महत्व को उजागर करता हे । आपको जान कर हैरानी होगी की उनके संग्रह में सैकड़ों तस्वीर प्रेरणा हे अपनी यादों को जीवंत रखने का उनकी यह संवेदनशीलता ओर कला के प्रति प्रेम सम्पूर्ण मानव समुदाय के लिए प्रेरणा स्त्रोत हे ।
एसोसिएशन का संदेश:
“फोटोग्राफी सिर्फ दृष्टि नहीं, संवेदना है। हमारा लक्ष्य कला के जरिए समाज में बदलाव लाना और जरूरतमंदों के लिए वास्तविक मदद पहुंचाना है।”
पत्रकारों और नागरिकों से अनुरोध:
हम मीडिया का सहयोग चाहेंगे ताकि इस मुहिम की व्यापक जानकारी जनता तक पहुँच सके और अधिक फोटोग्राफर रक्तदान कर इस नेक कार्य में भाग ले सकें। साथ ही हम नागरिकों से भी अपील करते हैं कि वे इस पहल का समर्थन करें और जरूरत पड़ने पर रक्तदान करके जीवन बचाने में भागीदार बनें ।

Trending