झाबुआ – झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक न्यू आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया के लिए गौरव का क्षणहै, हिमाचल प्रदेश सरकार ने डॉ. भूरिया को उनके हिमाचल प्रवास के दौरान “राज्य अतिथि“ का दर्जा प्रदान किया है। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान झाबुआ जिले और संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। “राज्य अतिथि” का दर्जा मिलने पर डॉ. भूरिया को हिमाचल प्रदेश में शासकीय प्रोटोकॉल, आवभगत और विशेष सुविधाएं प्राप्त होंगी। भूरिया के प्रभास के दौरान ठहरने की व्यवस्था विलीपार सर्किट हाउस में की जाएगी। डॉ. विक्रांत भूरिया द्वारा आदिवासी समाज सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने यह सम्मान दिया है। आदिवासी अंचल झाबुआ से प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक को राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। 3 इस सम्मान की घोषणा पर झाबुआ जिले भर में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के शंकर सिंह भूरिया निर्मल मेहता,मानसिंह मैडा, युवा कांग्रेस के नटवर डोडियार महिला कांग्रेस के गोरी कटरा हेमंत बबलू कटरा आयुष ओहारी,खुना गुणडीया,काना गुड़िया,साबिर फिटवेल जितेन्द्र शाह एंव पंचायत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं और आमजन ने डॉ. भूरिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैंतथा साथ हीक्ष हिमाचल प्रदेश सरकार और वहां के मुख्यमंत्री का आभार करते हुए कहा कि यह सम्मान झाबुआ जिले की जनता और यहां के संस्कृति मध्य प्रदेश के गौरव का सम्मान है