झाबुआ

गादीया कॉलोनी में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात चोरी

Published

on


झाबुआ। शहर के राणापुर रोड स्थित गादीया कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रहवासियों में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार गादीया कॉलोनी निवासी देवराज पंवार का परिवार मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए उज्जैन गया हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने 18 अगस्त की रात मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने सबसे पहले मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढक दिया, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें । घर का ताला टूटा हुआ देखकर पड़ोसियों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। इसके बाद देवराज पंवार ने डायल-100 पर सूचना दी। परिवार के सदस्यों के अनुसार चोर घर से लाखों रुपए कीमत की चांदी, झुमके, हार सहित दादीजी के जेवरात चोरी कर ले गए । वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सहित अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Trending