झाबुआ

मोटरसाइकिल चोरों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Published

on





3 मोटरसाइकिल एवं पानी की मोटर-केबल सहित ₹4 लाख 35 हजार का मशरूका जब्त, 04 आरोपी गिरफ्तार
*पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार* द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली झाबुआ की टीम को बड़ी सफलता मिली।

थाना कोतवाली झाबुआ में निम्न अपराध पंजीबद्ध किए गए थे—

1. *अपराध क्रमांक 787/2026**, धारा 303(2) बीएनएस — चोरी गई **पल्सर मोटरसाइकिल**।
2. **अपराध क्रमांक 788/2026**, धारा 303(2) बीएनएस — चोरी गई **हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल**।
3. *अपराध क्रमांक 789/2026*, धारा 303(2) बीएनएस — चोरी गई *पानी की मोटर एवं केबल*।

थाना कोतवाली झाबुआ की विशेष टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं पतारसी करते हुए  **मोजीपाड़ा** से चोरी गई पल्सर एवं हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल तथा ग्राम **चारोलीपाड़ा** से चोरी गई पानी की मोटर एवं केबल को बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा मामले में **04 आरोपियों को गिरफ्तार** किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल  *₹4,35,000/- (चार लाख पैंतीस हजार रुपये)* मूल्य का मशरूका जब्त किया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का संदेश गया है।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई में थाना कोतवाली झाबुआ के **निरीक्षक आर.सी. भास्करे, उप निरीक्षक जसवंत डावर, सहायक उप निरीक्षक के.के. तिवारी, आरक्षक क्रमांक 516 चंद्रभान सिंह, आरक्षक क्रमांक 683 अजय, आरक्षक क्रमांक 413 भीमसिंह, आरक्षक क्रमांक 470 खुरबान, आरक्षक क्रमांक 649 प्रकाश, आरक्षक क्रमांक 89 राजेश एवं आरक्षक क्रमांक 161 तेजस राणे** की सराहनीय भूमिका रही।

Trending